आज लेती हैं 30 करोड़
आज ग्लोबल स्टार बन चुकी प्रियंका चोपड़ा के करियर में एक ऐसा दौर भी आया था जब उनकी एक साल में 6-6 फिल्में फ्लॉप हो जाती थीं।
साल 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था।
मिस वर्ल्ड बनने के बाद प्रियंका ने दक्षिण भारतीय फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की।
फिल्मी बैकग्राउंड न होने की वजह से प्रियंका को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा।
प्रियंका ने खुद खुलासा किया था कि उनके करियर में ऐसा समय आया जब एक साल में उनकी 6 फिल्में लगातार फ्लॉप हो गई थीं।
फ्लॉप फिल्मों के बाद कई बार वे प्रोजेक्ट भी उनसे छीन लिए जाते थे, जिन्हें करने की वह इच्छा रखती थीं।
मुश्किल दौर के बावजूद प्रियंका ने हार नहीं मानी और धीरे-धीरे बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं।
प्रियंका ने सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पहचान बनाई और ग्लोबल स्टार बन गईं।
कई साल बाद प्रियंका एसएस राजामौली की बहुचर्चित फिल्म 'वाराणसी' से भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं।
जो अभिनेत्री कभी फ्लॉप फिल्मों से जूझ रही थीं, वही प्रियंका चोपड़ा आज एक फिल्म के लिए करीब 30 करोड़ रुपये फीस लेने वाली स्टार बन चुकी हैं।