राधिका की लाइफ के 10 बड़े राज
अनंत अंबानी से शादी के करीब दो साल बाद राधिका मर्चेंट ने पहली बार अपने रिश्ते और करियर को लेकर खुलकर बात की।
राधिका मर्चेंट देश के प्रमुख उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी हैं और अब अंबानी परिवार की छोटी बहू के रूप में जानी जाती हैं।
राधिका ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बेटे अनंत अंबानी से भव्य समारोह में विवाह किया था।
राधिका ने कहा, “कुछ मामलों में अनंत पीछे हटते हैं, कुछ में मैं, लेकिन हम हमेशा एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। यही हमारी बराबरी की ताकत है।”
राधिका का मानना है कि महिलाओं को अपने फैसले लेने के लिए आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना बेहद जरूरी है।
राधिका ने मुंबई के प्रतिष्ठित स्कूलों से पढ़ाई की और बाद में न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी से पॉलिटिक्स और इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएशन किया।
स्विमिंग, ट्रेकिंग और किताबें पढ़ना राधिका के पसंदीदा शौक हैं। उन्हें हमेशा से एक मेधावी छात्रा माना जाता रहा है।
पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने लग्जरी रियल एस्टेट कंपनी में काम किया और अब अपने पिता की कंपनी एनकोर हेल्थकेयर के बोर्ड में डायरेक्टर हैं।
राधिका लगातार अपनी अलग पहचान बनाने में जुटी हैं और बिजनेस व सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राधिका मर्चेंट की अनुमानित नेटवर्थ 8 से 10 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है।