टीवीएफ की सुपरहिट वेब सीरीज 'पंचायत' का पांचवां सीजन जल्द आने वाला है। फैंस इसकी कहानी और नए ट्विस्ट जानने को उत्सुक हैं।
'पंचायत' के चारों सीजन को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया। फुलेरा गांव के किरदार आज घर-घर में लोकप्रिय हैं।
हाल ही में एक कार्यक्रम में सीरीज के कलाकारों ने 'पंचायत 5' को लेकर कई दिलचस्प संकेत दिए।
भूषण उर्फ बनराकस का किरदार निभाने वाले दुर्गेश कुमार ने कहा कि कहानी बताने से मजा खराब हो जाएगा, लेकिन इस बार भी खूब मनोरंजन होगा।
बिनोद का किरदार निभाने वाले अशोक पाठक ने दावा किया कि नया सीजन पहले से ज्यादा रोमांचक और अलग होने वाला है।
सीजन 4 के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि फुलेरा गांव का नया उप प्रधान आखिर कौन बनेगा?
नई प्रधान क्रांति देवी का किरदार निभाने वाली सुनीता राजवर ने मुस्कुराते हुए कहा कि यह घर की बात है, अभी नहीं बताएंगे।
कलाकारों के मुताबिक, लेखकों ने कहानी में ऐसे ट्विस्ट जोड़े हैं जो दर्शकों को चौंका सकते हैं।
फुलेरा की सादगी, गांव की राजनीति और हास्य का वही तड़का इस बार भी देखने को मिलेगा।
मेकर्स ने अभी आधिकारिक रिलीज डेट नहीं बताई है, लेकिन संकेत हैं कि नया सीजन जल्द ही दर्शकों के बीच होगा।