फिर भी एक हिट फिल्म को तरस रहे अर्जुन कपूर
बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं। लेकिन लंबे समय से वह एक बड़ी हिट फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
दिग्गज निर्माता बोनी कपूर के बेटे होने के बावजूद अर्जुन कपूर ने अपनी मेहनत से बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाई।
साल 2012 में रिलीज हुई फिल्म इश्कजादे से अर्जुन कपूर ने बॉलीवुड में कदम रखा। उनकी पहली ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही।
डेब्यू के बाद अर्जुन कपूर की कई फिल्में रिलीज हुईं, लेकिन ज्यादातर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर सकीं।
अर्जुन कपूर की की एंड का (2016) को सेमी-हिट का दर्जा मिला। इसके बाद उनकी कोई भी फिल्म बड़ी हिट साबित नहीं हुई।
2024 में रिलीज हुई सिंघम अगेन को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला, लेकिन फिल्म उम्मीद के मुताबिक बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन नहीं कर सकी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्जुन कपूर की कुल संपत्ति लगभग 85 करोड़ रुपये है। फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई का बड़ा जरिया हैं।
अर्जुन कपूर एक फिल्म के लिए करीब 7 से 10 करोड़ रुपये फीस लेते हैं। वहीं एक विज्ञापन के लिए लगभग 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं।
अर्जुन कपूर मुंबई में अपनी बहन अंशुला कपूर के साथ करीब 30 करोड़ रुपये के शानदार घर में रहते हैं। इससे पहले उन्होंने अपना सी-फेसिंग अपार्टमेंट 16 करोड़ रुपये में बेचा था।
अर्जुन कपूर के गैराज में Mercedes-Maybach GLS 600, Land Rover Defender, Maserati Levante और Volvo XC90 जैसी कई लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।