34 की उम्र में भी ग्लो करती हैं कियारा आडवाणी

जानिए उनकी खूबसूरती और फिटनेस का सीक्रेट

34 की हुईं कियारा आडवाणी

जानिए उनकी चमकदार त्वचा, घने बाल और फिट बॉडी का सीक्रेट।

फ्लॉलेस स्किन का राज

कियारा मानती हैं कि खूबसूरत त्वचा के लिए सही स्किनकेयर के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल भी बेहद जरूरी है।

साइंस-बेस्ड स्किनकेयर पर भरोसा

कियारा ऐसे स्किनकेयर प्रोडक्ट्स चुनती हैं जो न्यूट्रिएंट्स से भरपूर और साइंस-बेस्ड हों।

मां का होममेड फेस पैक

बेसन और फ्रेश क्रीम से बना घरेलू फेस पैक कियारा की स्किनकेयर रूटीन का खास हिस्सा रहा है।

डेड स्किन हटाने का आसान तरीका

कियारा इस फेस पैक को हल्के स्क्रब की तरह इस्तेमाल करती हैं, जिससे त्वचा साफ और मुलायम बनी रहती है।

इंस्टेंट ग्लो के लिए टमाटर

चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए कियारा टमाटर का पेस्ट लगाना पसंद करती हैं।

बालों की देखभाल का खास फॉर्मूला

कियारा बालों के बीच और सिरों पर ज्यादा भारी तेल लगाने से बचती हैं, ताकि बार-बार शैंपू न करना पड़े।

कम स्टाइलिंग, ज्यादा केयर

कियारा अपने असली बालों पर ज्यादा हीट स्टाइलिंग नहीं करतीं। जरूरत पड़ने पर हेयर एक्सटेंशन का इस्तेमाल करती हैं।

फिटनेस भी है बड़ी वजह

नियमित वर्कआउट और एक्टिव लाइफस्टाइल उनकी फिट बॉडी और नैचुरल ग्लो बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

ब्यूटी मंत्र

हेल्दी डाइट, नियमित वर्कआउट, होममेड स्किनकेयर, सही हेयर केयर... यही है कियारा आडवाणी की नैचुरल खूबसूरती का सीक्रेट।