Sports News : रीजनल स्टेडियम में गूंजा महराजगंज का नाम, आशीष यादव बने कुश्ती में स्वर्ण विजेता

    13-Oct-2025
Total Views |

महराजगंज। राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में महराजगंज के पहलवान का डंका बजा। जिले के आशीष यादव ने 74 किलो वर्ग फ्री स्टाइल में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता गोरखपुर के रीजनल स्कूल स्टेडियम में आयोजित की गई थी, जिसमें आशीष ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

आशीष यादव गोरखपुर मंडल में 74 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर पहले ही राज्य स्तर के लिए चयनित हो चुके थे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी उन्होंने अपनी मेहनत और कौशल से सभी को प्रभावित करते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया।


आशीष ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने मामा और राष्ट्रीय पहलवान शैलेश कुमार यादव को दिया, जिनके मार्गदर्शन में वे गोरखपुर रेलवे स्टेडियम में नियमित अभ्यास करते हैं। इस उपलब्धि पर राष्ट्रीय पहलवान श्याम करण यादव, कुश्ती संघ के सचिव कन्हैया लाल यादव, गिरिजेश यादव ने खुशी जाहिर की।