Maharajganj News : सात माह की गर्भवती महिला की अचानक ऐसे हुई मौत, गहराया रहस्य

    18-Oct-2025
Total Views |

फरेंदा।
बृजमनगंज क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर दो में शुक्रवार की सुबह एक 26 वर्षीय गर्भवती महिला सुमित्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बृजमनगंज में लाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद पाया कि मृतका सात माह की गर्भवती थी। परिजनों ने बताया कि मृतका घर में बेहोश होकर गिर गई थी जिसे एंबुलेंस द्वारा सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर द्वारा सुमित्रा को मृत घोषित कर दिया गया। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह के अनुसार विधिक कार्रवाई की गई है।