Maharajganj News : त्योहारी सीजन में यात्रियों की परीक्षा ! बसें फुल, लम्बा इंतज़ार... महराजगंज डिपो में घटा बसों का संतुलन
28-Oct-2025
Total Views |
महराजगंज। त्योहारों के मौसम में रेल में जहां टिकटों की मारामारी मची है। वहीं परिवहन निगम की बसों में सीटों से अधिक दुश्वारी भरी यात्रा करनी पड़ रही है। यात्रियों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त बसों की आवश्यकता महराजगंज डिपो में महसूस होने लगी है।
महराजगंज डिपो में कुल 76 बसों का संचालन है। त्योहार में सभी चालक-परिचालक छुट्टियां रद्द हैं, लेकिन बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को दुश्वारियों भरी यात्रा करनी पड़ रही है।
दीपावली में दीपावली त्योहार मनाने गांव घर लौटे यात्रियों की वापसी शुरू होने से न सिर्फ डिपो से काशी-प्रयाग, लखनऊ-कानपुर-दिल्ली रूट की बसें फुल हैं बल्कि इन रूटों से आने वाली बसें इसलिए भरी मिल रही क्योंकि लोग अबतक छठ पूजा में शामिल होने जहां पहुंच रहे थे। वहीं अब मांगलिक कार्यों में शामिल होने आ रहे हैं, क्योंकि नवंबर से सहालग सीजन शुरू हो रहे। ऐसी स्थिति में आगामी महीने में यात्री घटने के आसार नहीं हैं।