Maharajganj News : नहाते वक़्त बना लिया वीडियो, जब सच सामने आया तो उडी विधवा की नींद
01-Nov-2025
Total Views |
महराजगंज। जिले में हुए एक हैरान कर देने वाले कारनामे ने एक महिला को परेशान कर दिया है। दरअसल, यहां एक नाबालिग ने एक महिला का नहाते समय वीडियो बना लिया। उसने यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मोबाइल में वीडियो देखकर महिला को इस बात की जानकारी हुई तो वह खुद हैरान रह गईं।
फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग को पकड़कर पूछताछ की है। मामले में धारा 67, 351(3), 77 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव में जिसने भी इस घटना के बारे में सुना, वह हैरान रह गया। लोगों के अनुसार कम उम्र में किए जा रहे ऐसे अपराध समाज के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं।
बता दें कि महराजगंज के परसामलिक थाना क्षेत्र के एक गांव की यह घटना है। महिला ने नाबालिग लड़के पर उसका अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नाबालिग पर मारने-पीटने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला विधवा हैं। महिला ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि 19 अक्टूबर की दोपहर में वह स्नान कर रही थी। तभी उनके ही गांव के एक नाबालिग लड़के ने चुपके से उनका अश्लील वीडियो बना लिया। महिला को तनिक भी भनक नहीं लगी। नाबालिग लड़के ने महिला का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ तो महिला को भी इसकी जानकारी हो गई।