Maharajganj News : अब कोहरा नहीं थामेगा बसों की रफ़्तार ! परिवहन निगम उठाने जा रहा ये बड़ा कदम

    10-Nov-2025
Total Views |

महराजगंज। घने कोहरे के कारण परिवहन निगम की बसें अब यात्रा रूट पर नहीं रोकनी पड़ेंगी। समस्या के समाधान के लिए बसों में ऑल वेदर बल्ब लगाए जाएंगे। यह बल्ब कोहरे में भी राह दिखाएंगे।

कोहरे से निपटने के लिए रोडवेज बसों में ऑल वेदर बल्ब लगाया जाएगा। शासन से आदेश मिलने के बाद अफसरों ने कवायद तेज कर दी है। जल्द ही सभी बसों में यह बल्ब लगा दिया जाएगा।


स्थानीय रोडवेज डिपो से करीब 76 बसों का संचालन किया जा रहा है। इसमें आठ अनुबंधित तो चार नई बसें शामिल हैं जिनमें यह पहले लगे हैं।

कोहरा अधिक होने पर बसों को ढाबे या अन्य स्थानों पर रोकना पड़ता है, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका रहती। बसों में ऑल वेदर बल्ब लगने के बाद से कोहरे के दौरान भी बसों का संचालन प्रभावित नहीं होगा।