Maharajganj News : बांस-बल्लियों से दौड़ रही बिजली के तारों से मिलेगी मुक्ति, फरवरी से शुरू होगा पोल-तार लगाने का काम

    15-Dec-2025
Total Views |

महराजगंज। जिले के शहरी इलाको में रहने वालों के लिए राहत भरी खबर है। लोगों को बहुत जल्द बांस-बल्लियों के सहारे दौड़ रहे बिजली केबिल से निजात मिलेगी। कार्यदायी संस्था ने सर्वे पूरा कर लिया है। फरवरी में बिजली पोल व तार लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा।

शासन की सख्ती पर कार्यदायी संस्था ने कोशिश तेज कर दी है। जिले में 11 नगर निकाएं हैं। इनमें चार नई निकाएं शामिल हैं। लेकिन इन सभी निकायों में मानक के अनुसार बिजली पोल व तार नही लगे हैं। कनेक्शन लेने के बाद उपभोक्ता 50 मीटर से लेकर 150-150 मीटर केबिल दौड़ाकर घर रोशन कर रहे हैं।


बांस-बल्लियों पर केबिल की मकड़जाल से हर समय बिजली हादसे की आशंका बनी है। शासन ने निकायों के मानक के अनुसार बिजली पोल और तार लगाने के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया है। संस्था ने निकायों में सर्वे कार्य पूरा कर लिया है।

कार्यदायी संस्था ने सर्वे कार्य पूरा कर लिया है। फरवरी में निकायों में बिजली पोल व तार लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। इसके लिए कोशिश तेज कर दी गई है।