Maharajganj News : हैंडपंप पर बर्तन धो रही किशोरी के साथ घिनौनी हरकत ! शोर मचाने पर भागा आरोपी
30-Dec-2025
Total Views |
नौतनवा। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गाँव की एक किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी युवक के खिलाफ छेड़छाड़, पॉक्सो तथा अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
नौतनवा थाना क्षेत्र की पीड़िता किशोरी की मां ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री 27 दिसम्बर की देर शाम लगभग साढ़े सात बजे घर के सामने हैंडपंप पर बर्तन धुल रही थी। तभी अचानक गांव के युवक दिनेश ने उसे पीछे से आकर पकड़ लिया और जबरदस्ती करने के इरादे से खींच कर घर के पीछे सागौन के बगीचे में ले जाने लगा।
किशोरी के शोर मचाने पर लोग दौड़े तो आरोपी युवक उसे छोड़ कर भाग गया। मामले की जानकारी किसी ने आरोपी युवक के घर वालों दे दी तो उसका पूरा परिवार लाठी-डंडा लेकर पीड़िता के घर पर चढ़ आया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली दी।
थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि आरोपी युवक दिनेश के खिलाफ छेड़छाड़ करने, पॉक्सो, एससीएसटी तथा अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।