Maharajganj News : रातों-रात गायब हुई नाबालिग, कुशीनगर के युवक पर बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप
08-Dec-2025
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की के रहस्यमय तरीके से लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि कुशीनगर जिले के कप्तानगंज के कुन्दुर निवासी किशन साहनी उनकी 17 साल की बेटी को बहकाकर भगा ले गया है।
परिजनों के अनुसार, युवक पहले भी किशोरी को अपने साथ ले गया था लेकिन उस समय परिजनों और ग्रामीणों के समझाने पर लड़की वापस घर लौट आई थी। परिजनों ने थाने में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि आरोपी किशन साहनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।