UP News : आधी रात इस हाईवे पर चीख-पुकार! 15 फीट नीचे गिरी रोडवेज बस, 55 यात्रियों में मचा हड़कंप
19-Jan-2026
Total Views |
UP News : लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर रविवार देर रात एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। शहर कोतवाली क्षेत्र में रविवार रात करीब 2:00 बजे गोरखपुर से दिल्ली जा रही रोडवेज अंडरपास के पास करीब 15 फीट नीचे जा गिरी और पलट गई। चीख पुकार के बीच हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहनों ने पुलिस को सूचना दी।
कड़ाके की ठंड और कोहरे के बीच भारी पुलिस बल ने राहत और बचाव कर शुरू किया। बस में करीब 55 यात्री सवार थे। हादसे में करीब 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है।