Maharajganj News : ठंड ने अचानक बदली चाल! कोहरा छटा, निकली तेज धूप… क्या अब जल्दी आ रही है गर्मी?

    20-Jan-2026
Total Views |

महराजगंज।
भीषण ठंड के लम्बे दौर के बाद आखिरकार मौसम ने अपना रुख बदल लिया है। सोमवार की सुबह कोहरा छटने के बाद मौसम के साफ होने के बाद कड़ी धूप निकलने के बाद शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याएं कम हो गईं।

धूप खिलने के बाद अघिकतर लोगों द्वारा घरों से बाहर निकलने के बाद बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई। लगातार मौसम के साफ होने से धीरे-धीरे अधिकतम तापमान बढ़कर 25 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। जवाहर लाल नेहरू स्मारक पीजी कालेज महराजगंज के मौसम वैज्ञानी डॉ. दिवाकर सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी जारी है।


पर मैदानी क्षेत्रों में पश्चिमी विझोभ का असर कुछ कम हो गई है। ऐसे में सुबह की गलन को छोड़ कर पूरा दिन लोगों को ठंड परेशान नहीं कर रही है। 23 जनवरी के बाद तापमान में और बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद है। न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंचा मौसम में सुधार होने से न्यूनतम तापमान भी चढ़कर 11 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।

लोगों का कहना रहा कि इस तरह का मौसम कुछ दिनों तक रहा तो गर्मी आने में देर नहीं लगेगी। कृषि विज्ञान केन्द्र बसुली के मौसम वैज्ञानी डॉ. डीपी सिंह ने बताया कि पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण सुबह की गलन बरकरार है। मौसम तेजी से बदल रहा है। पछुआ हवाओं से भी राहत जनवरी महीने के पहले सप्ताह में शुरू मंद-मंद गति से चल ही पछुआ हवाओं से भी लोगों को राहत मिल गई है।

वैज्ञानिक डॉ.डीपी सिंह का कहना है कि हवाओं के रुख और मौसम के बदलते तेवर से अब लगने लगा है कि सुबह की गलन से कुछ दिनों में राहत मिल सकती है।