Maharajganj News : उंगली के साथ ऐसा क्या हुआ कि महीनों से अनाज के लिए भटक रहा दिव्यांग
21-Jan-2026
Total Views |
महराजगंज। सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही का एक और मामला सामने आया है। राशन न मिलने से परेशान दिव्यांग युवक अपनी पीड़ा लेकर तहसील कार्यालय पहुंचा और नायब तहसीलदार से न्याय की गुहार लगाई।
तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गनेशपुर टोला सेखुआनी निवासी दिव्यांग निशाल ने बताया कि फिंगर प्रिंट घिस जाने के कारण उनका केवाईसी अपडेट नहीं हो पा रहा है, जिससे उन्हें कई माह से राशन नहीं मिल रहा है।
इस समस्या को लेकर उन्होंने ग्राम प्रधान वीरेंद्र से भी शिकायत की, कोई समाधान नहीं हुआ। निशाल ने बताया कि वह शारीरिक रूप से दिव्यांग व बेरोजगार हैं। पैदल चलने में अत्यधिक कठिनाई होती है। ट्राइसाइकिल न मिलने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है।
आरोप लगाया कि गरीब और दिव्यांग होने के बावजूद अब तक उन्हें आवास समेत किसी भी प्रमुख सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल सका है, जिससे उनका जीवन संकट में है। नायब तहसीलदार सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शीघ्र ही समस्या का समाधान करा दिया जाएगा।