Maharajganj News : रात में 10 बजे जब अकेली थी बेटी तो उसके साथ हुई वारदात ! पुलिस ने ऐसे दबोचा दरिंदा

    24-Jan-2026
Total Views |

सिंदुरिया। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस ने क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी राम ध्यान निषाद निवासी शीतलापुर को शुक्रवार को गिरफ्तार का न्यायालय चालान कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, बीते 21 जनवरी को थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली किशोरी रात में दस बजे घर में अकेली थी उसके मां-बाप दोनों घर में नहीं थे।


किशोरी को अकेला देखकर आरोपी युवक घर में घुसकर दुष्कर्म कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। शुक्रवार को शीतलापुर मोड़ के पास से आरोपी रामध्यान निषाद को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया।