Maharajganj News : मेले से लौटे परिवार वाले और सामने जो देखा तो उड़ गए होश, इलाके में हड़कंप
28-Jan-2026
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बैजौली टोला झोझई में मंगलवार शाम उस समय सनसनी फ़ैल गयी, जब 18 वर्षीय युवती का शव घर में फंदे से लटका मिला। देर शाम घर के लोग जब बाहर से आए तब इसकी जानकारी हुई। परिजनाें ने इसकी सूचना डायल 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
बैजौली टोला झोझई निवासी सुग्रीव की चार बेटियां व एक बेटा है। मंगलवार को परिवार के सभी सदस्य कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुलकुला धाम में मेला घूमने गए थे।
घर पर सबसे छोटी बेटी निशा 18 अकेली थी। देर शाम लगभग 6 बजे जब परिजन वापस आए तो देखा कि निशा छत की कुंडी से फंदे से लटकी हुई है। यह दृश्य देखते ही परिजन बदहवास हो गये। उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।