Maharajganj News : ईवीएम की सुरक्षा पर डीएम की पैनी नजर! स्ट्रांग रूम निरीक्षण में दिए सख्त निर्देश

    28-Jan-2026
Total Views |

महराजगंज। आगामी चुनाव प्रक्रिया को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नज़र आ रहा है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित वीवीपैट के स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का अवलोकन किया। उन्होंने ईवीएम/वीवीपैट का रखरखाव भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया।


जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को चौबीस घंटे सुनिश्चित रखें। उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, गार्ड की तैनाती, विद्युत इंतजाम, रोस्टरवार कार्मिकों की ड्यूटी आदि को निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।