Maharajganj News : पहले बैनामा फिर पलटी चाल ! जमीन सौदे में 8.75 लाख की ठगी, तीन पर FIR

    28-Jan-2026
Total Views |

महाराजगंज। कोतवाली क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री के नाम पर 8.75 लाख रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने रकम लेने के बाद जमीन बैनामा करने से इंकार कर दिया। मामले में तीन आरोपियों पर FIR दर्ज की गई है।

शहर के सिविल लाइन वार्ड के गौतम कुमार वर्मा की तहरीर के अनुसार, वह जमीन खरीदना चाहते थे। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात मोहल्ले के ही रहने वाले वसीम अकरम खान मूल निवासी ग्राम पिपरिया, तहसील सदर से हुई। वसीम ने उनसे बताया कि उनकी पत्नी रुबिना अकरम खान के नाम 2.5 डिसमिल और भाभी इमाम बानो के नाम 5 डिसमिल जमीन इंदिरा नगर वार्ड नंबर 6, मौजा पिपरदेउरवा, अराजी नंबर 853 में है। वे उसे बेचना चाहते हैं।


वसीम ने जमीन का मूल्य इमाम बानो के हिस्से के लिए 3.50 लाख रुपये प्रति डिसमिल कुल 17.5 लाख और रुबिना के हिस्से के लिए ढाई डिसमिल जमीन का रेट 8.75 लाख तय किया। गौतम और उनके ससुर ने फरवरी 2025 तक पूरा पैसा वसीम को दे दिया।

फरवरी 2025 में इमाम बानो के 5 डिसमिल हिस्से का बैनामा गौतम की सास बेबी के नाम हो गया, खारिज-दाखिल भी हो गया और जमीन पर मिट्टी गिराकर नींव भी बनवाई गई लेकिन शेष 2.5 डिसमिल जमीन का बैनामा कराने के लिए वसीम और रुबिना बार-बार टालमटोल कर रहे थे।

3 अक्तूबर 2025 को गौतम ने फोन पर वसीम से पैसे वापस मांगे और कहा कि जमीन नहीं चाहिए, मिट्टी-नींव का खर्च भी लौटाएं। इस पर वसीम और रुबिना ने इनकार कर दिया। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने निर्भय सिंह ने बताया कि आरोपी रुबिना, अकरम खान, वसीम अकरम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।