Maharajganj News : तराई में बदला मौसम का मिजाज ! आज से तेज़ हवा और बारिश के आसार

    28-Jan-2026
Total Views |

महराजगंज। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को तराई में मौसम बदला रहा। धूप खिले रहने के बाद भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी रिकॉर्ड की गई। वहीं बुधवार से तेज हवा व बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।


मंगलवार को खिली धूप के बाद भी अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई जिससे शाम के बाद ठंड बढ़ गई। वहीं बादलों भी देखे गए। बुधवार को बादलों के साथ बारिश व हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है।

बारिश व पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ सर्दी एक बार फिर पांव मजबूत करेगी।