Maharajganj News : नए साल की सौगात ! महराजगंज से घुघली-सिसवा का सफर होगा आसान, शुरू हो रही दो खास शटल बसें

    05-Jan-2026
Total Views |

महराजगंज। नए साल की शुरुआत के साथ जिले के लोगों के लिए खुसखबरी है। महराजगंज डिपो को दो शटल बसों की सौगात मिली है। इन दोनों बसों को जिला मुख्यालय से घुघली व सिसवां के लिए सुबह-शाम संचालित किया जाएगा।


महराजगंज जिला मुख्यालय से घुघली व सिसवा बाजार के लिए रोडवेज बसों की सेवा नहीं है। घुघली व सिसवा दोनों को ब्लॉक का दर्जा मिला हुआ है लेकिन आवागमन प्राइवेट साधनों के भरोसे ही है। रोडवेज बस संचालन की मांग लोग लंबे समय से कर रहे हैं। इसके बावजूद बसों संचालन नहीं होने से लोगों को असुविधा हो रही थी।

लोगों की लगातार डिमांड पर महराजगंज डिपो ने राज्य कार्यालय प्रस्ताव भेजा था जिसे नए वर्ष में मंजूर कर लिया गया। स्वीकृत दोनों शटल बसों का संचालन मुख्यमंत्री जनता सेवा के नाम से सुबह व शाम के समय किया जाएगा। इसका किराया भी 20% से कम होगा।