Maharajganj News : पहले फ़ोन पर दी गाली, फिर महिला के साथ की ये हरकत, मामला पुलिस में
06-Jan-2026
Total Views |
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम लखिमा में गांव के ही एक युवक ने फोन पर गाली-गलौज करने के बाद घर में घुसकर एक युवती से मारपीट की। इसमें युवती को अंदरूनी चोटें आई हैं। पुलिस तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
लखिमा निवासिनी सुन्दरी देवी ने तहरीर में लिखा है कि 1 जनवरी को उनकी बेटी अंजली घर पर खाना बना रही थी, तभी गांव के ही रितिक चौधरी ने फोन कर उसे गाली-गलौज करते हुए अभद्र बातें कहीं। आरोप है कि इसके बाद आरोपी सुबह उनके घर पहुंचा और सुन्दरी देवी को धक्का देकर गिरा दिया।
साथ ही उनकी बेटी अंजनी के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारा पीटा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी जान से मारने की धमकी दे रहा है। घटना के समय घर पर कोई पुरुष मौजूद नहीं था। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।