Sports News : दूसरी शादी को लेकर बड़ा खुलासा ! शिखर धवन की ज़िंदगी में फिर बजेगी शहनाई
06-Jan-2026
Total Views |
Sports News : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार खिलाड़ी शिखर धवन एक बार फिर अपनी निजी ज़िंदगी को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ फरवरी के तीसरे हफ्ते में शादी करेंगे। यह शादी दिल्ली में होगी, जिसमें परिवार के लोग और कुछ खास मेहमान शामिल होंगे।
सोफी शाइन आयरलैंड की रहने वाली हैं। शिखर और सोफी पिछले करीब एक साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और साथ रह रहे हैं। दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है और सोशल मीडिया पर भी दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहते हैं।
बताया जाता है कि शिखर और सोफी की पहली मुलाकात दुबई में हुई थी। पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दौरान दोनों को पहली बार एक साथ स्टेडियम में देखा गया था, जिसके बाद उनके रिश्ते की चर्चा तेज हो गई थी।
एक विशेष रिपोर्ट के अनुसार सोफी शाइन के साथ शिखर धवन विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। यह शादी फरवरी के तीसरे हफ्ते में होने की उम्मीद है। हालांकि इस रिश्ते को लेकर अब तक काफी गोपनीयता बरती गई है, लेकिन अब शादी की तारीख और होने वाली दुल्हनिया का नाम सामने आने से फैंस के बीच काफी उत्साह है। सूत्रों का कहना है कि यह शादी दिल्ली-एनसीआर में एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित की जाएगी।
शिखर धवन खुद अपनी शादी की तैयारियों में लगे हुए हैं और हर चीज़ पर ध्यान दे रहे हैं। वह इस नई शुरुआत को लेकर काफी खुश बताए जा रहे हैं।
यह शिखर धवन की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी, जिनसे उनका 11 साल का बेटा जोरावर है। साल 2023 में दोनों का तलाक हो गया था। अब लंबे समय बाद शिखर अपनी जिंदगी में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं।