Maharajganj News : स्कूल जा रहे छात्र के साथ ये वारदात ! इतनी पुरानी थी ये बात

    10-Feb-2026
Total Views |

निचलौल।
थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में एक चौंका देने वाली घटना सामने आयी है। लकड़ी खरीदने की बात को लेकर एक शख्स ने स्कूल जा रहे छात्र की रास्ते में घेरकर पिटाई कर दी।

इस मामले में पुलिस ने सोमवार को पीड़ित की तहरीर पर आरोपी शख्स के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


पीड़ित रामसुभग यादव निवासी रायपुर ने बताया है कि गांव का ही रहने वाले एक शख्स ने लकड़ी खरीदने की पुरानी रंजिश को लेकर दो फरवरी को स्कूल जा रहे बेटे राममिलन यादव की रास्ते में घेरकर पिटाई कर थी।

थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले में पीड़ित की तहरीर कर आरोपी अनिल यादव निवासी रायपुर के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।