Maharajganj News : आत्मनिर्भरता की नई राह! महराजगंज में SC-ST युवतियों को मिलेगा इसका ख़ास प्रशिक्षण

    11-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
जिले में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। जिला समाज कल्याण विभाग (विकास) उन्हें विशेष कार्यक्रम के तहत सिलाई-कढ़ाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण देगा। इससे युवतियां स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा सकेंगी।

जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) विजय प्रताप शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण विशेष रूप से अनुसूचित जाति एवं जनजाति की युवतियों के लिए है, ताकि वे प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ सकें। वर्तमान में जिले में ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के दो बैच संचालित हो रहे हैं।


युवतियों को सिलाई–कढ़ाई के आधुनिक तरीके सिखाए जा रहे हैं। इसमें कपड़ों की कटिंग, डिजाइनिंग, फिनिशिंग के साथ-साथ नए फैशन ट्रेंड्स की जानकारी भी दी जा रही है।

ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिभागियों को फेशियल, मेकअप, हेयर स्टाइलिंग, स्किन केयर, ब्राइडल मेकअप सहित ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े विभिन्न कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।