Drishyam 3 Update : ‘दृश्यम 3’ में बड़ा ट्विस्ट! अक्षय खन्ना के बाहर होते ही प्रकाश राज की एंट्री, खुद बताया सच
11-Feb-2026
Total Views |
Drishyam 3 Update : बॉलीवुड एक्टर अक्षय खन्ना ने फीस की दिक्कतों और क्रिएटिव मतभेदों की वजह से बड़ी फ्रेंचाइजी की फिल्म 'दृश्यम 3' छोड़ दी थी। इसके बाद अफवाह आयी कि जयदीप अहलावत ने एक्टर की जगह ली है। हालांकि, डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने बताया कि वह एक नया किरदार निभाएंगे। अब फिर खबर आ रही है कि 'दृश्यम 3' में प्रकाश राज को लिया गया है। इन सबके बीच साउथ अभिनेता ने इन अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है और सारा सच बताया है।
'दृश्यम 3' में प्रकाश राज की एंट्री ? प्रकाश राज ने 'दृश्यम 3' में अपनी एंट्री को कंफर्म किया है। अजय देवगन स्टारर फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रकाश ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, "हिंदी में इस दिलचस्प फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 की शूटिंग शुरू कर दी है। एक शानदार टीम और एक शानदार रोल के साथ। मुझे यकीन है कि आपको यह पसंद आएगा। (और हां, मैं किसी की जगह नहीं ले रहा हूं..)" इस लाइन के साथ एक्टर ने फिल्म में अक्षय खन्ना रिप्लेस करने की अफवाहों पर भी जवाब दे दिया। ये है अक्षय खन्ना के 'दृश्यम 3' छोड़ने की असली वजह खबर यह आ रही है कि अक्षय खन्ना ने 'दृश्यम' फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट के लिए 21 करोड़ रुपये मांगे थे। मेकर्स ने एक्टर से बातचीत करने की कोशिश की थी। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बाद में कॉल उठाना बंद कर दिया।
इतना ही नहीं, खबर है कि खन्ना फिल्म में विग भी पहनना चाहते थे, जिस पर फिल्म की टीम राज़ी नहीं हो पाई, क्योंकि पिछले पार्ट में उन्होंने विग नहीं पहनी थी। ऐसी खबरें थीं कि अक्षय खन्ना ने 'धुरंधर' की सफलता के बाद यह प्रोजेक्ट छोड़ दिया। हालांकि, प्रोड्यूसर कुमार मंगत पाठक ने बताया था कि एक्टर ने फिल्म के थिएटर में रिलीज होने से ठीक एक दिन पहले फिल्म छोड़ दी थी।
'दृश्यम 3' स्टार कास्ट तीसरे पार्ट के लिए एक्साइटमेंट तब से शुरू हुई जब फिल्म की घोषणा हुई थी। अक्षय के बाहर निकलने के बाद फिल्म सुर्खियों में आ गई थी। अजय देवगन के अलावा, फिल्म में ओरिजिनल कास्ट तब्बू, श्रिया सरन और रजत कपूर होंगे। ये फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को थिएटर में रिलीज होगी।