Maharajganj News : स्कूल बना 'खौफ का अड्डा' ! 7 साल की मासूम पर 'उसका' हमला, दहशत में अभिभावक

    12-Feb-2026
Total Views |

परसामलिक।
नौतनवा ब्लॉक में सेखुआनी चौराहे पर स्थित कंपोजिट विद्यालय सेखुआनी इन दिनों अपनी पढाई को लेकर नहीं बल्कि बंदरों की को लेकर चर्चा में है। यहाँ बंदरों के आतंक से शिक्षक और छात्र डरे हुए हैं।

दो दिन पहले एक बंदर ने स्कूल परिसर में गांव की ही साधना (7) (पुत्री रामू) नामक बच्ची को हमला करके घायल कर दिया था। इसको लेकर अभिभावक अपने बच्चों को भयवश स्कूल भेजने से कतराने लगे हैं। अभिभावकों ने बच्चों को बंदरों के आतंक से बचाने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, परसामलिक थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सेखुआनी में बंदरों के आतंक इस कदर फैला है कि बच्चों को स्कूल भेजने में अभिभावकों को चिंता सता रही है। दो दिन पहले साधना नामक बच्ची को बंदर ने हमला करके जख्मी कर दिया था। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राजेश्वर सिंह ने घायल छात्रा को आनन-फानन सीएचसी रतनपुर भेजकर उपचार कराया।


संजय, संगीता, आसमन प्रसाद, राधे, राजू, रामबेलास, राजू, उषा, रामू, रामटहल, योगेंद्र, सुभाष इत्यादि ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों का आतंक यदि इसी तरह जारी रहा तो उनके बच्चे स्कूल जाने से वंचित रह जाएंगे। ग्रामीणों ने प्रशासन से इस आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।

मामले में उत्तरी चौंक रेंज के घोड़हवा बीट फारेस्टर जीतेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी है। बंदरों को पकड़ने के लिए विभाग को सूचना भेजी गई है। जल्द ही इन उत्पाती बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा।