Maharajganj News : रमजान से पहले एआईएमआईएम की पहल! बिजली-पानी को लेकर प्रशासन से की ये खास मांग
18-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में आगामी रमजान माह को देखते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने प्रशासन से विशेष व्यवस्थाओं की मांग की। पार्टी के जिलाध्यक्ष सरवर खान के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिलाध्यक्ष सरवर खान ने कहा कि रमजान मुसलमानों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण महीना है। इस दौरान सुबह सहरी, शाम इफ्तार और रात में तरावीह की नमाज़ जैसी धार्मिक गतिविधियां समयबद्ध रूप से होती हैं। इस दौरान घरों, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थानों पर बिजली की निर्बाध आपूर्ति होना जरूरी है।
बताया कि ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में रमजान के दौरान अक्सर बिजली कटौती की शिकायतें आती हैं जिससे रोजेदारों को खासी परेशानी होती है। खासकर सहरी (सुबह 4 से 6 बजे), इफ्तार के समय और रात्रि 6 बजे से 12 बजे तक बिजली गुल होने से बड़ी असुविधा होती है।