Maharajganj News : ‘फेसबुक फ्रॉड’ का जाल ! महिला की तस्वीर से छेड़छाड़, वायरल कर ब्लैकमेल की कोशिश
18-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में साइबर अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने एक बार फिर सोशल मीडिया की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक महिला ने अपने फोटो का दुरुपयोग, अभद्र टिप्पणियां करने और वायरल करने की शिकायत की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने साइबर क्राइम थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक पर बेलाल आजमी नाम से आईडी बनाई है। इस आईडी के जरिये उनकी फोटो का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां कीं और इसे वायरल किया।
शिकायत पत्र में महिला ने बताया कि आरोपी ने उन्हें मैसेंजर के माध्यम से वीडियो कॉल भी किया और ब्लैकमेल करने की कोशिश की। जब उन्होंने आरोपी से फोटो डिलीट करने और वायरल न करने की अपील की तो उसने बात नहीं मानी।
साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक संजनू यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।