Maharajganj News : दिया 19 साल की लड़की को शादी का झांसा और फिर..अब ढूंढ रही पुलिस
18-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र से एक 19 वर्षीय युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवती की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
युवती की मां ने श्यामदेउरवां पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार दोपहर करीब तीन बजे उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया गया।
आरोपी युवक कोतवाली थाना क्षेत्र के रुधौली भावचक टोला मंगलपुर का निवासी है। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने पुष्टि की है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही दोनों को खोजकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।