Kritika Kamra and Gaurav Kapur Wedding: 11 मार्च को बजेगी शहनाई! कृतिका कामरा और गौरव कपूर लेने जा रहे हैं सात फेरे?
20-Feb-2026
Total Views |
Kritika Kamra and Gaurav Kapur Wedding : फेमस टीवी सीरियल 'कितनी मोहब्बत है' की एक्ट्रेस कृतिका कामरा और टीवी प्रेजेंटर और क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने हाल ही में अपना रिलेशनशिप कन्फर्म किया था, जिसके बाद से ही दोनों के फैंस को इनकी शादी का इंतजार था। अब वे दोनों अपने जीवन की नई शुरुआत करने जा रहे हैं। दोनों की शादी को लेकर लंबे समय से अटकने लगी हुई थीं। शादी की डेट कंफर्म नहीं हो पा रही थीं, लेकिन अब दोनों की शादी की डेट फाइनल हो चुकी है।
बता दें कि दोनों 11 मार्च को शादी के बंधन में बंधेंगे। दोनों ने शोर शराबे और लग्जरी शादी की जगह एकदम सिंपल तरीके से शादी करने का फैसला किया है।
बताया जा रहा है कि दोनों घर पर ही निजी साइनिंग सेरेमनी में आधिकारिक रूप से शादी करेंगे। दोनों की शादी बेहद ही सादगी से होगी जिसमें केवल घर के लोग ही शामिल होंगे। शादी के अलगे दिन यानी 12 मार्च को बेहद खास रिसेप्शन होगा, जो बड़ी और दिखावे वाली पार्टी से बिल्कुल अलग सादगी भरा, खूबसूरत और हमेशा याद रहने वाला होगा। इस खास मौके पर कई टीवी और बॉलीवुड के स्टार्स और कई क्रिकेटर्स शामिल होंगे। कृतिका और गौरव ने इसे प्राइवेट और इमोशनल बनाने का फैसला किया है।
कपल के करीबी सूत्र ने जानकारी दी कि दोनों का यह मानना है कि वह दिखावे की शादी करने की जगह एक ऐसी शादी करें जिसमें ढेर सारी यादें हों। ऐसे पल जिसे आप जी सकें। वह परंपराओं का सम्मान करते हैं। इसीलिए वह अपने परिवार के साथ सादगी, अपनापन और अपनों की खुशियों के बीच इन खास पलों को शेयर करना चाहते हैं। 12 मार्च को मुंबई में होने वाली पार्टी के लिए खास तैयारियां चल रही हैं।
आपको बता दें कि कृतिका से शादी से पहले गौरव कपूर किरत भट्टल के साथ शादी के बंधन में थे। दोनों की लव मैरिज थी। दोनों एक दूसरे से साल 2012 में मिले थे। साल 2014 में शादी की थी और साल 2021 में दोनों अलग हो गए थे। तलाक के कुछ समय बाद गौरव कृतिका को डेट करने लगे, लेकिन दोनों ने अपने रिश्ते को 2025 में ऑफिशियल किया। वहीं अब दोनो शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।