Maharajganj News : गली में पेशाब करना पड़ा भारी ! हुआ बवाल, केस दर्ज
23-Feb-2026
Total Views |
चौक बाजार। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बंसवार में गली में पेशाब करना विवाद की जड़ बन गया। इस बात को लेकर शनिवार की रात में दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा बंसवार निवासी रोहित ने चौक थाने में नामजद तहरीर देकर बताया कि शनिवार की शाम साढ़े सात बजे के करीब मेरे भतीजे रितिक ने शराब के नशे में अपनी और भुटेली के घर के बीच की गली में पेशाब कर दिया। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया।
दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया गया। आधे घंटे बाद भुटेली का चचेरा भाई मल्लू आकर रितिक को गाली देने लगा। मना करने पर मल्लू, भुटेली, दिवाकर और दीपली गाली देते हुए मारपीट करने लगे, जिससे मेरी पत्नी व बेटी को चोटें आई हैं।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि शिकायत के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।