Maharajganj News : जिसने मारा बाबा को चाकू, वो पोता पहुंचा सलाखों के पीछे
23-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। नगर पंचायत पनियरा में बीते शुक्रवार को दोपहर तीन बजे दुकान में घुस कर एक ज्वेलर पर चाकू से गले पर वार करने वाले पोते को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर चालान किया। न्यायालय से आरोपी पोते को जेल भेज दिया गया। घटना के बाद से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है।
मामले में पुलिस ने घायल ज्वेलर के छोटे बेटे अलहम की नामजद तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर की थी। आरोपी पोते को शनिवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस ने स्थानीय श्मशान घाट के पास से गिरफ्तार किया था।
थानाध्यक्ष राघवेन्द्र कुमार सिंह के मुताबिक वार्ड नंबर 11 निवासी शमीम अंसारी (60) कस्बे के शांति नगर चौराहे पर ज्वेलरी की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार दोपहर बाद तीन बजे उनका पोता लतीफ (21) दुकान पर आया और जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से गर्दन पर वार कर दिया।
मौके पर कुछ लोगों के मौजूद होने पर उनकी जान बच पाई। आनन-फानन में उन्हें पीएचसी पनियरा लाया गया, जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में उनका जारी है।