Maharajganj News : मोबाइल बातचीत से शुरू हुई कहानी… 16 साल की बेटी लापता
25-Feb-2026
Total Views |
चौक बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीया किशोरी संदिग्ध परिस्थियों में लापता हो गई। परिजनों ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार, किशोरी की गांव के ही एक युवक से मोबाइल फोन पर बातचीत होती थी।
आरोप है कि 21 फरवरी की रात करीब 11 बजे युवक उसे घर से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। पीड़िता की मां की तहरीर पर चौक पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।