Gorakhpur News : होली पर घर जाना होगा आसान! गोरखपुर रूट से चलेंगी तीन स्पेशल ट्रेनें
25-Feb-2026
Total Views |
गोरखपुर। रेल प्रशासन ने होली के मद्देनज़र यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए तीन होली स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल, पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल और गोमतीनगर-मालतीपाटपुर के बीच चलाई जाएंगी।
05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 11 मार्च को सहरसा से रात 8:00 बजे चलेगी। दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 09:50 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल देर रात 01:05 बजे पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05576 आनंद विहार टर्मिनल-सहरसा होली स्पेशल 10 एवं 17 मार्च को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 05:15 बजे प्रस्थान कर गोरखपुर से शाम 7:40 बजे छूटकर दूसरे दिन सहरसा से सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी।
05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनल होली स्पेशल 06 से 15 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को पूर्णिया कोर्ट से शाम 4:30 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से सुबह 09:50 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनल देर रात 01:05 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05580 आनंद विहार टर्मिनल-पूर्णिया कोर्ट होली स्पेशल 08 से 16 मार्च तक प्रत्येक रविवार, सोमवार, बृहस्पतिवार एवं शुक्रवार को आनंद विहार टर्मिनल से सुबह 05:15 बजे चलकर गोरखपुर से शाम 7:40 बजे छूटकर दूसरे दिन पूर्णिया कोर्ट दोपहर 1:45 बजे पहुंचेगी।
05064 गोमतीनगर-मालतीपाटपुर साप्ताहिक होली स्पेशल 26 फरवरी से 26 मार्च तक प्रत्येक वृहस्पतिवार को गोमतीनगर से शाम 6:55 बजे चलकर दूसरे दिन गोरखपुर से रात 12:15 बजे छूटकर मालतीपाटपुर देर रात 03:30 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05063 मालतीपाटपुर-गोमतीनगर साप्ताहिक होली स्पेशल 28 फरवरी से 28 मार्च तक प्रत्येक शनिवार को मालतीपाटपुर से सुबह 11:15 बजे प्रस्थान कर दूसरे दिन गोरखपुर से अपराह्न 3:00 बजे छूटकर गोमतीनगर रात 8:00 बजे पहुंचेगी।