Maharajganj News : कलेक्टरेट के स्ट्रांग रूम में कड़ी चौकसी, डीएम ने खुद परखी ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था
25-Feb-2026
Total Views |
महराजगंज। महराजगंज में ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट के भण्डारण एवं सुरक्षा के दृष्टिगत कलक्ट्रेट परिसर में स्थित स्ट्रांग रूम वेयरहाउस गोदाम का मासिक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने इस दौरान सुरक्षा गार्डों की तैनाती, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, विद्युत सुरक्षा आदि का निरीक्षण किया गया। उन्होंने ईवीएम वीवीपैट का रख-रखाव तथा गार्ड रूम व गाड़ी पार्क टीन शेड से संबंधित दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार, सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
स्ट्रांग रूम में नियमानुसार ही प्रवेश को अनुमन्य करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि सीसीटीवी की क्रियाशीलता को सुनिश्चित रखा जाए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्रशांत कुमार, निर्वाचन कार्यालय से संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।