Bhoot Bangla First Song Release : 14 साल बाद अक्षय–प्रियदर्शन की वापसी: ‘भूत बंगला’ का पहला गाना रिलीज
26-Feb-2026
Total Views |
Bhoot Bangla First Song Release : मच अवेटेड फिल्म ‘भूत बंगला’ को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट इसलिए लगातार बढ़ रही है क्योंकि ये फिल्म अक्षय कुमार और फिल्ममेकर प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी को पूरे 14 साल बाद फिर से साथ ला रही है। बालाजी मोशन पिक्चर्स द्वारा प्रोड्यूस की गई इस फिल्म ने उन लोगों के बीच पहले ही उत्साहित कर दिया है जो इस जोड़ी की ज़बरदस्त कॉमेडी फिल्मों के साथ बड़े हुए हैं।
रिलीज हुआ फर्स्ट सॉन्ग मेकर्स ने इस फिल्म का पहला गाना ‘राम जी आके भला करेंगे’ रिलीज कर दिया है। यह गाना इसलिए ख़ास है क्यूंकि ये एक हाई एनर्जी ट्रैक है जिसमें अक्षय कुमार अपने पूरे मस्ती वाले अंदाज में नजर आ रहे हैं। गाने में पागलपन, नॉस्टैल्जिया और उनकी वही पुरानी कॉमिक एनर्जी साफ दिखती है।
गाने में अक्षय कुमार अपने क्लासिक स्टाइल में भूतिया माहौल और अजीबोगरीब भूतों के बीच आराम से घूमते नजर आते हैं। उनका फ्रंटिक और मजेदार परफॉर्मेंस पूरे गाने को और भी दिलचस्प बना देता है।
इस गाने का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है और लिरिक्स कुमार ने लिखे हैं। इसे अरमान मलिक और आरवन (देव अरिजीत) ने अपनी आवाज दी है।
बालाजी मोशन पिक्चर्स जो बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड का हिस्सा है केप ऑफ गुड फिल्म्स के साथ मिलकर ‘भूत बंगला’ लेकर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ वामीका गब्बी, परेश रावल, तब्बू और राजपाल यादव लीड रोल में नजर आएंगे। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अक्षय कुमार, शोभा कपूर और एकता आर कपूर ने प्रोड्यूस किया है। ये फिल्म 10 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।