Rinku Singh Match Update : वेंटिलेटर पर पिता, खेल के मैदान में बेटा: क्या देश के लिए रिंकू का सबसे बड़ा इम्तिहान?
26-Feb-2026
Total Views |
Rinku Singh Match Update : भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को लेकर हाल ही में खबर आयी थी कि उनके पिता को स्टेज 4 कैंसर हैं। वो वेंटीलेटर पर हैं और ऐसे में रिंकू सिंह अपने घर लौट गए थे। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है वो हैरान करने वाली है क्योंकि पिता की तबीयत और देश के लिए क्रिकेट बीच उन्होने राष्ट्रधर्म को चुना है।
जी हां, आज जिम्बावे से होने वाले मैच के लिए रिंकू सिंह ने पिता को अस्पताल के वेंटीलेटर पर छोड़ क्रिकेट के मैदान पर उतरने का फैसला किया है। कुछ दिनों से लगातार खबरें आ रहीं थीं कि रिंकू सिंह इस मैच का हिस्सा नहीं होंगे क्योंकि वो पिता की तबीयत के चलते अपने घर अलीगढ़ वापस लौट गए हैं।
रिंकू सिंह के पिता काफी समय से बीमार थे और अब उनकी हालत खराब है। बता दें कि रिंकू सिंह के पास दोनों रास्ते थे, वो चाहते तो पिता के पास रुक सकते थे लेकिन उन्होने टीम से जुड़ने का फैसला किया। संकट में है टीम टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया हाल ही में साउथ अफ्रीका से मैच हार गई थी और ये टीम इंडिया की इस टूर्नामेंट में पहली हार थी।
इसके बाद संकट के बादल मंडरा रहे हैं और अभी ये भी तय नहीं है कि टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई भी कर पाएगी या नहीं। ऐसे में टीम को फिनिशिंग टच देने वाली तूफानी बल्लेबाज रिंकू का अचानक टीम को छोड़कर जाना काफी मुसीबत का सबब बनने वाला था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि रिकूं सिंह पिता को वेंटीलेटर पर छोड़ देश के लिए बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर नजर आएंगे। आज ये मैच होना है जो कि टीम इंडिया का तकदीर तय करेगा।
हालाँकि इस टूर्नामेंट में अब तक रिंकू को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। फिनिशर की भूमिका में अक्सर उन्हें आखिरी ओवरों में ही बल्लेबाजी का मौका मिलता है, जहां गेंदें कम और दबाव ज्यादा होता है। उनका बल्ला अभी तक उस अंदाज में नहीं चला है, जिसके लिए वे जाने जाते हैं।