Maharajganj News : देवी स्थान बना ‘जलाशय’! जलभराव से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, चौक बाजार में प्रदर्शन

    26-Feb-2026
Total Views |

चौक बाजार।
मिठौरा क्षेत्र के पिपरा सोनाड़ी के पटेल टोला में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश खुलकर सामने आ गया। गांव के पूरब स्थित शीतला फूलमती माता स्थान परिसर में लंबे समय से भरे गंदे पानी से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


ग्रामीण प्रमोद पटेल, शिवकुमार, राजभवन पटेल सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे देवी स्थान परिसर में जमा हो रहा है। हालात यह है कि जलभराव से शुद्ध पेयजल के लिए लगाया गया हैंडपंप और टोटी पूरी तरह पानी में डूब चुके हैं।

इससे लोगों को साफ पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है। आसपास रहना दूभर हो गया है। नालियों की नियमित सफाई न होने से समस्या और विकराल होती जा रही है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से संक्रामक बीमारियों के फैलने की भी आशंका है।