Maharajganj News : काम कर रहे मजदूरों के होश उड़ गए, जब बीडीओ आवास की मरम्मत के दौरान दिखा ये
26-Feb-2026
Total Views |
पुरैना। विकास खंड परिसर में स्थित बीडीओ आवास में बुधवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मरम्मत काम के दौरान एक कोबरा सांप निकल आया। पुराने जर्जर हो चुके आवास को तोड़कर मरम्मत का काम कर रहे मजदूरों की नजर जैसे ही सांप पर पड़ी वे भाग खड़े हुए।
देखते ही देखते मौके पर लोगों की काफी भीड़ जुट गई। किसी ने घटना की सूचना घुघली नगरवासी दिलीप जायसवाल को दी। सूचना मिलते ही वे तत्काल मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कोबरा को सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे पकड़ लिया।
कोबरा निकलने से ब्लॉक परिसर में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी सहम गए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। रेस्क्यू के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।