Maharajganj News : सबसे गरीबों का हक किसके हाथ? राशन कार्ड और आवास योजनाओं में गड़बड़ी पर दिव्यांगों का प्रदर्शन

    27-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
अंत्योदय राशन कार्ड वितरण और आवास योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर गुरुवार को विरोध तेज हो गया। आम आदमी पार्टी के दिव्यांग प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने अंत्योदय राशन कार्ड वितरण में हो रही अनियमितताओं और आवास योजनाओं में लंबित आवेदनों के विरोध में कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।


जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मौर्य ने आरोप लगाया कि अंत्योदय राशन कार्ड, जो देश के सबसे गरीब और निराश्रित परिवारों के लिए आरक्षित है, उसके वितरण में गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। जिले की चारों तहसीलों में अपात्र व्यक्तियों जिनके पास वाहन हैं, जो आर्थिक रूप से संपन्न हैं या बड़े व्यवसायी हैं, उनके नाम पर अंत्योदय कार्ड जारी होने की कई शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

वहीं दूसरी ओर वास्तविक जरूरतमंद जैसे दिव्यांगजन, विधवा महिलाएं और अत्यंत गरीब परिवार या तो सामान्य गृहस्थी राशन कार्ड पर निर्भर हैं या पूरी तरह योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। ज्ञापन देने वालों में दौरा संगीता, मांगीला, रितु साहनी, बिंद्रावती, श्रीमती, गणेश, रिंकी निगम मौजूद रहीं।