UP Board Exams Update : कम विषय, फिर भी 401 गैरहाजिर! यूपी बोर्ड परीक्षा में चौंकाने वाले आंकड़े

    27-Feb-2026
Total Views |

महराजगंज।
गुरुवार को यूपी बोर्ड की परीक्षा दोनों पालियों में संपन्न हुई लेकिन महत्वपूर्ण विषय न होने से परीक्षार्थियों की संख्या कम रही। कम संख्या के बाद भी 401 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में इंटर में भूगोल की परीक्षा में 392 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।


बृहस्पतिवार को पहली पाली में हाईस्कूल के पांच विद्यार्थियों को गुजराती विषय की परीक्षा देनी थी लेकिन सिर्फ चार ही परीक्षा में शामिल हुए। एक की अनुपस्थिति रही। वहीं इसी पाली में इंटर फिजियो क्लाइमेट में 64 के सापेक्ष 56 की उपस्थिति रही। दूसरी पाली में इंटर भूगोल में 7602 के सापेक्ष 7210 की मौजूदगी रही। 392 अनुपस्थित रहे। कुल 90 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई।

सचल दल ने 20 केंद्रों का निरीक्षण कर शुचिता पूर्ण परीक्षा की रिपोर्ट दी। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि शुचिता पूर्ण परीक्षा हुई। कहीं कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं है।