Rinku Singh Father Death : प्रैक्टिस छोड़ अचानक घर क्यों लौटे रिंकू सिंह? पिता के निधन की खबर ने तोड़ दिया दिल
27-Feb-2026
Total Views |
Rinku Singh Father Death : भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह के पिता खचंद्र सिंह के निधन की खबर से खेल जगत में शोक की लहर है। 28 वर्षीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह के पिता लंबे समय से बीमार थे और ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।
वहीं उन्होंने आखिरी सांस ली। लंबे समय से चल रही थी बीमारी डॉक्टरों के अनुसार, खचंद्र सिंह स्टेज-4 लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। पिछले कुछ दिनों में उनकी हालत ज्यादा बिगड़ गई थी। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था और लगातार इलाज किया जा रहा था, लेकिन उनकी तबीयत में सुधार नहीं हो पाया।
पिता की खबर मिलते ही घर लौटे रिंकू जैसे ही रिंकू सिंह को पिता की गंभीर हालत की जानकारी मिली, वह टीम इंडिया का साथ छोड़कर तुरंत घर लौट आए। 24 फरवरी को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम का प्रैक्टिस सेशन था, लेकिन वह उसमें शामिल नहीं हुए। वह सीधे नोएडा पहुंचकर अपने पिता के पास गए थे।
28 साल के रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले हैं। हाल ही में हुए टी20 टूर्नामेंट में वह टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में भी उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी।
रिंकू सिंह के पिता के निधन से परिवार में शोक का माहौल है। क्रिकेट जगत से जुड़े लोग इस मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ खड़े हैं और अपनी संवेदनाएं जता रहे हैं।