OTT News Rules : OTT Lovers के लिए बुरी खबर! अब 8 हफ्ते बाद ही आएंगी नई फिल्में

    27-Feb-2026
Total Views |

OTT News Rules :
अगर आप साउथ सिनेमा के शौक़ीन हैं और आपको ये फिल्में घर बैठे OTT पर देखना पसंद करते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। ओटीटी ने अपने नियमों में बदलाव किए हैं। अब नयी तेलुगु फिल्म देखने के लिए आपको थोड़ा लम्बा इंतज़ार करना पड़ेगा। क्योंकि अब ये फिल्में ओटीटी पर 8 हफ्ते बाद ही रिलीज होंगी।


तेलुगु फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने थिएटर्स के कारोबार को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ये बड़ा कदम उठाया है, जिसके मुताबिक अब सभी तेलुगु फिल्मों के लिए 8 हफ्ते का इंतजार आपको करना ही पड़ेगा। अगर ये नियम लागू होता है तो, इसका मतलब होगा कि कोई भी तेलुगु फिल्म अपनी थिएटर रिलीज के कम से कम 56 दिनों बाद तक किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम नहीं हो सकेगी।

ये फैसला थिएटर्स में कम होते कारोबार और लोगों की कम होती भीड़ को देखते हुए लिया गया है। इन विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा करने से सिनेमाघरों में एक बार फिर से लोगों की भीड़ देखने को मिल सकती है। अभी तक लोग फिल्म की रिलीज के बाद सिनेमाघरों में ना जाकर ओटीटी पर ही फिल्में देखे लिया करते थे।