Maharajganj News : शादी की खुशियां बनीं जंग का मैदान! नेपाल से आई बारात में लाठी-डंडे चले, VIDEO वायरल
28-Feb-2026
Total Views |
निचलौल। थाना क्षेत्र के गांव रामचन्द्रही में एक शादी समारोह उस समय हंगामेदार हो गया जब दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि इस मामले में पीड़ित ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित शंभू निवासी रामचन्द्रही ने आरोप लगाया है कि 26 फरवरी को बेटी लक्ष्मीना का विवाह था। इसमें नेपाल से बारात आई हुई थी। विवाह कार्यक्रम शांतिपूर्वक चल रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग गोलबंद होकर लाठी डंडों से बरातियों व घरातियों के साथ मारपीट करने लगे।
गनीमत रहा कि सूचना पर डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची तो किसी तरह विवाह की शेष रस्में संपन्न कराई गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।