Maharajganj News : रासलीला देखने गए परिजन, लौटे तो कमरे में था 'वो', बुला ली पुलिस

    13-Mar-2026
Total Views |

चौक बाजार।
स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब प्रेमिका से मिलने गए एक युवक को उसके परिजनों ने उसके कमरे में पकड़ लिया। इसके बादर परिजनों ने बाहर से दरवाजा बंद कर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, चौक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का गांव की ही युवती से काफी दिनों से प्रेम संबंध चल रहा था। बुधवार की रात युवती के परिजन गांव में हो रहे महायज्ञ में रासलीला का मंचन देखने गए थे। इसी दौरान घर को सुनसान देख युवती ने प्रेमी को कमरे में बुला लिया।


काफी देर बाद रासलीला खत्म होने पर जब परिजन घर पहुंचे तो दोनों को कमरे में देख बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। घटना की जानकारी होने पर देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना चौक पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और युवक को अपने साथ थाने ले गई।

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों के परिजनों को थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।