Maharajganj News : घर-घर दस्तक देगी सरकार… गिनती सिर्फ लोगों की नहीं, हर मकान का बनेगा पूरा हिसाब!
13-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। कलक्ट्रेट सभागार में गुरुवार को जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जिला एवं चार्ज स्तरीय अधिकारियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में समस्त ग्रामीण एवं नगर चार्ज अधिकारी शामिल रहे। प्रशिक्षण के पहले दिन जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने जनगणना के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वह इसका व्यापक प्रचार प्रसार करे और जनगणना की महत्ता और गोपनीयता को बनाए रखे। जनगणना कार्य में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नही बरती जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि जनगणना को दो चरणों में कराया जाना है।
प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानो की गणना का कार्य जो 22 मई 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाना है। प्रथम चरण से पूर्व दिनांक 7 मई 2026 से 21 मई 2026 तक सामान्य पब्लिक के स्व-गणना पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार की जानकारी स्वतः भर सकेंगे।
दूसरा चरण 9 फरवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक किया जाना है। जनपद के लिए नामित जनगणना कार्य निदेशालय के मण्डल प्रभारी डॉ. गौरव पांडेय एवं जिला प्रभारी जनगणन अम्बिका मौर्या द्वारा जनगणना के सत्रों पर चर्चा की गई।
इस दौरान सीएमएमएस पोर्टल, एचएलवो को गठन आदि के बारे में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। राज्य स्तर पर प्रशिक्षण प्राप्त मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण के सत्रों पर प्रकाश डाला गया। प्रशिक्षण के दौरान जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।