Maharajganj News : आज से 1500+ स्कूलों में वार्षिक परीक्षा शुरू… दो पालियों में होगी कड़ी निगरानी में परीक्षा
16-Mar-2026
Total Views |
महराजगंज। जिले के 1500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में आज से वार्षिक परीक्षाएं कड़ी निगरानी में प्रारंभ हो रही हैं। इसकी सभी तैयारियां पूर्ण करने के बाद बीएसए की तरफ से निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
कक्षा 2 से आठवीं तक के प्रश्नपत्र डायट से तैयार कराए गए हैं। इन्हें छात्र संख्या के आधार पर स्कूलों को भेजा जा चुका है। कक्षा एक से आठ तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। पहले 20 मार्च तक होनी वाली परीक्षाएं अब 24 मार्च तक चलेंगी। बीएसए ने सभी बीईओ को परीक्षा की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए हैं।
दो पालियों में होगी परीक्षा सदर बीईओ अंकिता सिंह ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में आयाेजित होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से 2:30 बजे आयोजित होगी।
कक्षा एक के विद्यार्थियों की परीक्षा केवल मौखिक होगी। कक्षा दो से पांच तक के विद्यार्थियों की परीक्षा मौखिक और लिखित दोनों तरह से होगी। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों की परीक्षा पूरी तरह से लिखित होगी।