Tourism Development Ramgram Stupa: रामग्राम स्तूप बनेगा वैश्विक बौद्ध तीर्थ! 8.27 करोड़ से हो रहा भव्य विकास, 70% काम पूरा
16-Mar-2026
Total Views |
Tourism Development Ramgram Stupa : चौक वन्य रेंज में ऐतिहासिक रामग्राम स्तूप क्षेत्र में चल रहे विकास से पर्यटन को नयी उड़ान मिल रही है। लगभग 827.43 लाख रुपये से मेडिटेशन सेंटर, रिसेप्शन, गेस्ट हाउस, लैडस्केपिंग जलाशय, घाट, सोलर पैनल से रोशनी का प्रबंध व परिक्षेत्र भ्रमण मार्ग जैसी सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। सोहगीबरवां वन्य अभ्यारण के इस हिस्से का करीब 70 फीसदी कार्य पूरा हो चुका है।
तीन माह पहले जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने स्थल का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए थे। इसके बाद से यहां के लैंडस्केप जलाशय में वर्षा जल संरक्षित के इंतजाम किए जा रहे हैं। चौक वन्य क्षेत्र के रामग्राम स्तूप के लिए माना जाता है कि इस स्तूप में भगवान बुद्ध के अस्थि का आठवां हिस्सा इसी स्तूप में संरक्षित है।
स्थानीय लोग व प्रशासन की पहल पर नवंबर 2024 में आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने उत्खनन किया। सर्वे में शामिल पुरातत्वविद् डाॅ. आफताब हुसैन ने बताया कि सर्वे के समय निकले अवशेष प्रथम दृष्टया कुषाण व गुप्त काल के प्रतीत होते थे।
हालांकि अभी प्राप्त अवशेषों का परीक्षण कार्बन डेटिंग व अन्य तथ्यों से जांचे जा रहे हैं। साक्ष्यों की अगर वैज्ञानिक पुष्टि हो जाएगी तो यह क्षेत्र प्रमाणित बौद्ध सर्किट दायरे में शामिल हो जाएगा। आकर्षण का केंद्र बन रहा लैंडस्केप जलाशय रामग्राम स्तूप परिसर में लैंडस्केपिंग जलाशय आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र है। इस जलाशय के चारों तरफ पक्की सीढ़ियों को इस तरह डिजाइन किया गया कि रामग्राम परिक्षेत्र में बारिश के बाद वर्षा का जल इसमें आसानी से संरक्षित हो सके। इसके अलावा कलात्मक मॉडल की लकड़ी से दो मंजिला इमारत भी आकर्षक है।
इसके अलावा बांस और लकड़ी से निर्मित दो मंजिला कलात्मक भवन भी लोगों को आकर्षित कर रहा है। मजबूत नींव और लोहे के पिलरों से तैयार यह संरचना अंदर और बाहर दोनों ओर से बेहद सुंदर दिखाई देती है।